लोकल फॉर वोकल मंत्र का संकल्प लेकर घर घर जाएं भाजपा कार्यकर्ता- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर कार्यालय कीटगंज की बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा की कोरोना संक्रमण के तीव्रता के दौरान जिस प्रकार से हमारे गली मोहल्ले के दुकानदारों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए हमें उचित मूल्यों पर एवं कभी-कभी पैसा ना होने की अभाव की स्थिति में भी उन्होंने उधारी के रूप में लोगों को सामग्री उपलब्ध कराते हुए जो सेवा प्रदान की है उसे हमें नहीं भूलना चाहिए इनकी सेवा को देखते हुए देश के यशस्वी गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकल वोकल का मंत्र देशवासियों को दिया था और इस मंत्र को हम सभी संकल्प के रूप में लेकर जन जन के बीच में जाकर अपने गली मोहल्ले के दुकानदारों की उपयोगिता को बताते हुए आने वाले पर्व दीपावली एवं समस्त त्योहारों पर खरीदारी के लिए जन-जन को प्रेरित करने का कार्य करें जिससे कि हमारे लोकल के दुकानदार भाइयों की बिक्री बढ़ेगी और वह आत्मनिर्भर भारत के साथ मजबूत बनेंगे
बैठक में मुख्य रूप से देवेश सिंह ,वरुण केसरवानी , राजेश केसरवानी, विवेक त्रिपाठी एवं अमित केसरवानी ,बबलू केसरवानी आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



