Latest

साध्वी प्राची को ऐसे भड़काऊ बयान नहीं देने चाहिए- महंत नरेंद्र गिरि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची के विवादित बयान को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने गलत बताया । अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि साध्वी प्राची को ऐसे भड़काऊ बयान नहीं देने चाहिए। हांलाकि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा है कि अगर क्रिया होगी तो उसके खिलाफ प्रतिक्रिया भी होगी। उन्होंने कहा है कि अगर कोई मंदिर में जाकर नमाज पड़ेगा तो हिंदू जनमानस भी मस्जिद में हवन और पूजा करेगा। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि ऐसे मामलों में कानून अपना काम करता है और मथुरा के मामले में भी मंदिर में नमाज पढ़ने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसलिए साधु संतों को ऐसी विवादित बयानबाजी नहीं करनी चाहिए । जिससे धार्मिक उन्माद पैदा हो। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि इस तरह का बयान समाज में नफरत फैलाएगा। उन्होंने कहा है कि मंदिर में नमाज़ पढ़े जाने का विरोध किया जाना चाहिए ।लेकिन कोई साधु संत अगर यह कहे कि मस्जिद में जाकर पूजा पाठ करेंगे तो यह गलत है।
उन्होंने कहा है कि साध्वी प्राची ने मस्जिदों में जाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का बयान मथुरा के नंद बाबा मंदिर में नमाज पढ़ने की घटना के विरोध में दिया है। उन्होंने देश में लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर साध्वी प्राची के दिए गए बयान का भी समर्थन किया है। महंत नरेंद्र गिरी ने कहां है कि निश्चित तौर पर लव जिहादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और इसके लिए सरकार को भी कड़े कानून बनाने की जरूरत है। ताकि हिंदू बहन बेटियों को लव जिहादियों के चंगुल में फंसने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा है कि लव जिहादियों को चौराहे पर फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। महंत नरेंद्र गिरी ने लव जिहाद को रोकने के लिए मौलवी और मौलाना द्वारा कोई अपील न किए जाने को भी मिलीभगत करार दिया है।

Related Articles

Back to top button