Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश
आसमान से बरस रही आग के गोले, झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अप्रैल में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। संगम नगरी प्रयागराज में आसमान से बरस रही आग ने लोगों की दिनचर्या पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। पारा 42-43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।गर्म हवा और लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। घरों में भी पंखे और कूलर बेअसर होने लगे हैं। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। लेकिन मजबूरी में जो लोग बाहर निकल भी रहे हैं वह पूरे एहतियात बरत रहे हैं।लोग हाथ मुंह ढंक कर ही बाहर निकल रहे हैं। इसके बावजूद झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल हो उठे हैं।लोगों का कहना है कि जब अप्रैल में ये हाल है तो मई-जून में तापमान का पारा 50 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।




