Latest

श्री राम मंदिर का शुभारंभ करने से संपूर्ण विश्व सनातन धर्म की ओर आकर्षित होगा – स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्रीमद् ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी ने आज श्री ब्रह्म निवास , भगवान आदि शंकराचार्य मंदिर, अलोपीबाग श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर में भूमि और शिला पूजन के अवसर पर कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में राष्ट्र के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा भूमि पूजन एवं शिला पूजन कर के श्री राम मंदिर का शुभारंभ करने से संपूर्ण विश्व सनातन धर्म की ओर आकर्षित होगा । 500 वर्षों का कलंक आज पूरी तरह मिट गया । पूरा देश आज गौरव का अनुभव कर रहा है । अब भारत का अभिनव उत्थान होगा । हिंदू ,मुसलमान, ईसाई, यहूदी, पासी एवं सब उत्साहित व प्रसन्न है । प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रति हमारी मंगल कामना है कि वह देश को और आगे ले जाएं । उक्त अवसर पर ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने भी श्री राम शीला – पूजन किया और भगवान राम दरबार की मूर्तियों पर बिल्वपत्र, फल – फूल माला चढ़ाकर आरती पूजा किया ।बताया कि चातुर्मास के पश्चात अयोध्या जन्म भूमि राम मंदिर जाऊंगा तो वही श्रीराम शीला भी अर्पित कर दूंगा ।
उन्होंने अतीत में श्री राम जन्म भूमि के लिए बलिदान हुए श्री राम भक्तों एवं श्री राम जन्मभूमि आंदोलन को गति, प्रगति, दिशा वा मजबूती देने वाले स्वर्गीय दाऊ दयाल खन्ना, स्वर्गीय अशोक सिंघल, ब्रह्मलीन प्रभु दत्त ब्रह्मचारी, स्वामी बामदेव जी महाराज, ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी शांतानंद सरस्वती, श्री रामचंद्र परमहंस दास, महंत अवैध नाथ आदि का सपना आज साकार रूप में दिख रहा हैl प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत जी एवं विश्व हिंदू परिषद सहित सभी संतो सभी धर्म विचार धाराओं एवं राष्ट्र धर्म के प्रयास से शीघ्र ही भगवान राम जन्म भूमि मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएग।

Related Articles

Back to top button