Latest

जीत की खुशी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

 

इस जीत से विरोधी हुए पस्त एग्जिट पोल हुए ध्वस्त । गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बिहार, उत्तर प्रदेश ,गुजरात कर्नाटक ,मध्य प्रदेश, के विधानसभा के चुनाव में मिली जीत से उत्साहित होकर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज लाल पत्थर गिरजाघर के पास जीजीआईसी के प्रांगण सिविल लाइन में कार्यकर्ताओं ने बिहार एवं अन्य प्रदेश में हुए विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित होकर ढोल नगाड़े एवं धूम-धड़ाके के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली के जैसे जश्न मनाया इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने कहा कि यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की, पार्टी की नीतियों की ,कार्यकर्ताओं की मेहनत की, जनता की आशा और आकांक्षाओं की एवं विकास एवं राष्ट्रवाद की जीत है इस जीत से विपक्षियों के हौसले पस्त हुए और एग्जिट पोल के नतीजे ध्वस्त हुए और आगे कहा कि बिहार की जनता ने जातिवाद को परास्त करके राष्ट्रवाद एवं विकास को जीता कर पूरे देश को संदेश देने का काम किया है जिसके प्रति भारतीय जनता पार्टी आभार व्यक्त करती है। इस अवसर पर जश्न मनाने वालों में श्रीमती शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल ,अवधेश चंद्र गुप्ता ,राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल ,राजू पाठक, रमेश पासी ,राघवेंद्र सिंह ,सचिन जायसवाल, राजन शुक्ला सुभाष वैश्य श्याम प्रकाश पांडे नरसिंह ,अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव ,ज्ञानेंद्र मिश्रा अनिल भट्ट कौशिकी सिंह, दीनानाथ कुशवाहा राजेश पाठक विश्वास श्रीवास्तव प्रभात मोहन श्रीवास्तव शिव शंकर वाली विवेक गौड़ पवन मिश्रा हिमांशु पांडे मयंक यादव अमित केसरवानी संस्कार सिन्हा अभिषेक सोनकर महेंद्र तिवारी अमर सिंह शिव मोहन गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

Related Articles

Back to top button