Latest

अप्रैल में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, अभी तक नहीं जारी हुई परीक्षा केन्द्र निर्धारण नीति

( विनय कुमार मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अप्रैल में होने की संभावना बन रही है। कोरोना काल में केंद्र निर्धारण से लेकर प्रायोगिक परीक्षा तक पिछड़ गई है। फरवरी और मार्च में प्रस्तावित पंचायत चुनाव भी बड़ी अड़चन होगा। हालांकि बोर्ड के अधिकारी अपनी तैयारी पूरी होने का दावा कर रहे हैं। यूपी बोर्ड ने 2021 की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेज दिया था। पूर्व के वर्षों में अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक परीक्षा केन्द्र निर्धारण की नीति जारी हो जाती थी। लेकिन इस साल अब तक नीति फाइनल नहीं हो सकी है।

दरअसल इसके पीछे बड़ा कारण कोरोना है। अफसर यही तय नहीं कर पा रहे हैं केंद्र सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर तय होंगे या पूर्व के वर्षों की तरह बनेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होने पर डेढ़ या दोगुने केंद्र बनाने होंगे जिससे परीक्षा का खर्च भी काफी बढ़ जाएगा। केंद्र बनाने में कम से कम डेढ़ महीने का समय लगेगा। इंटर की प्रायोगिक परीक्षा पूर्व के वर्षों में 15 दिसंबर से शुरू होकर तकरीबन एक महीने में होती थी। जबकि इस साल फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रैक्टिकल शुरू करने की तैयारी है, जो मार्च मध्य तक जाएगा।

Related Articles

Back to top button