संस्था की महिलाएं जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिये मिलेगी राष्ट्रपति

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन की बैठक प्रयागराज ज़िले के सिविल लाइन्स होटल साकेत में मण्डल अध्यक्ष श्रीमती शिखा खन्ना के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई। इसमें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया। उसके पश्चात जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने और राष्ट्र रक्षा की प्रतिज्ञा ली। उपस्थित लोगों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में अपने हस्ताक्षर करके संगठन के मण्डल अध्यक्ष के मध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम भेजे। इस अवसर पर प्रयागराज की अध्यक्ष रंजना सिंह, महानगर अध्यक्ष वर्षा श्रीवास्तव , गंगापार अध्यक्ष सरस्वती निषाद, जमुनापार अध्यक्ष सीमा गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती मोमी डे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन एवंश्रीमती इंदु किरण जी ने किया।
मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान को १२५ सांसदों और अनेक केन्द्रीय मंत्रियों का समर्थन प्राप्त है। संगठन का प्रतिनिधि मण्डल भारत के राष्ट्रपति जी से मिल कर उन्हें जनसंख्या नियम के कानून विषयक अपनी मांग के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंप चुका है। ज्ञात रहे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से, जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर में अनेकों अभियान चला रहा है।
श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती अर्चना, श्रीमती मीनाक्षी टंडन, श्रीमती अथवा अन्य विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं उपस्थित थीं।



