Latest

राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी ने मनाया वीरांगना ऊदा देवी की 163वीं शहादत दिवस

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के तत्वाधान में अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी के शहादत दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व गांव के लोग पहुंचकर वीरांगना ऊदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दीए जलाएं और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक जुलूस निकालकर “ऊदा देवी की कुर्बानी याद करेगा हिंदुस्तानी” व ऊदा देवी अमर रहें” के नारे लगाते हुए बलापुर चौराहे पर एकत्रित हुए जहां पर सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री अजीत भाष्कर जी ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी की शहादत को आज जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है, वीरांगना ऊदा देवी आज के ही दिन 16 नवंबर 1857 को 36 अंग्रेजों को सिकंदरबाग, लखनऊ में अपनी गोलियों से मार कर मौत के घाट उतारा था और बाद में शहीद हो गई। आज ऊदा देवी की कुर्बानी के बारे में लोग कम जानते हैं यह दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार से अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी की वीरगाथा को सरकारी स्कूलों बच्चों को पढ़ाने के लिये एक पाठ के रूप में शामिल करने की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी भोलानाथ पथिक जी ने कहा कि आज इनकी शहादत को देश भुला बैठा है लेकिन ऐसी बहादुर महिलाएं भारत देश में दुर्लभ ही मिलती हैं और हम सब मिलकर इनकी वीरगाथा को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे साथ ही शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज गरीब और पिछड़े लोग सिर्फ शिक्षा की बदौलत ही सशक्त हो सकते हैं। इस अवसर पर डॉ चिरौंजी लाल जी ने कहा की वीरांगना ऊदा देवी एक महिला होकर अपना बलिदान दे दिया लेकिन अंग्रेजों के सामने नहीं झुके 36 अंग्रेजों को मार कर हमेशा के लिए अमर हो गईं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट राम सजीवन व विष्णु भगवान ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में एडवोकेट चंद्रप्रकाश निगम और शिव बाबू ने वीरांगना ऊदा देवी की शहादत को गीत के रूप में प्रस्तुत किया और खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट चंद्र प्रकाश निगम ने किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से रोहित भारती, रामबरन, रामप्रताप, अवधेश कुमार, राधिका, आलोक कुमार, अशोक कुमार, बनारसी लाल, चंद्रशेखर, सुनील कैथवास, एकलव्य, होरी लाल व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button