माघ मेला पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें ट्रेनों में सीटों के बराबर ही होंगे यात्री

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला के समय प्रयाग और प्रयागराज संगम स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो सकता है। उत्तर मध्य रेलवे ने आवश्यकतानुसार मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है। उत्तर रेलवे भी जल्द मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने पर मंथन कर रहा है। प्रयाग और प्रयागराज संगम स्टेशनों पर माघ मेला के मद्देनजर तैयारी शुरू हो गई है। दोनों स्टेशनों पर यात्रियों से जुड़ा आधार दुरुस्त किया जा रहा है।
माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों पर उत्तर रेलवे फैजाबाद और अयोध्या से स्पेशल ट्रेनें चला सकता है। दोनों स्टेशनों से आने वाली ट्रेनें के श्रद्धालु प्रयाग या प्रयागराज संगम स्टेशनों पर उतरेंगे। ट्रेन के अंतिम ठहराव और प्रस्थान का निर्णय प्रशासन लेगा। मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी श्रमिक ट्रेनों की तरह होगा। ट्रेनों में सीटों के बराबर यात्री होंगे। कोरोना को ध्यान में रखकर ट्रेनों के बीच स्टेशनों में ठहराव का निर्णय होगा। मेला स्पेशल के अलावा प्रयाग या प्रयागराज संगम से फिलहाल कोई ट्रेन चलाने की योजना नहीं है।




