Latest

छठ पर्व पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। छठ पर्व मनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने त्योहार विशेष गाडिय़ां चलाने का निर्णय लिया है। 04492 नई दिल्ली-इस्लामपुर त्योहार विशेष गाड़ी 17 नवंबर को नई दिल्ली से रात 08 बजे चलकर अगले दिन सुबह 05:05 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी जबकि इस्लामपुर 2:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04491 नंबर से यही विशेष ट्रेन इस्लामपुर से 18 नवंबर को शाम 03:30 बजे चलकर रात 12:52 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी, जबकि सुबह 11:50 नई दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं 04496 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर 17 नवंबर को आनंद विहार से शाम 04:55 बजे चलेगी। रात 00:14 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 04495 भागलपुर-आनंद विहार 18 नवंबर को भागलपुर से दोपहर 01:30 बजे चलेगी। रात 00:39 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 04002 आनंद विहार टर्मिनल-पटना विशेष गाड़ी 17 व 18 नवंबर को आनंद विहार से रात 09 बजे चलकर अगले दिन सुबह 05:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 04001 पटना-आनंद विहार विशेष गाड़ी 18 व 19 नवंबर को पटना से दोपहर 02:30 बजे चलेगी। रात 08:55 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
इसी क्रम में 04016 नई दिल्ली-जयनगर त्योहार विशेष गाड़ी 17 नवंबर को नई दिल्ली से रात 11:55 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 08:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 04015 जयनगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 19 नवंबर को जय नगर से 00:35 बजे चलेगी। दोपहर 12:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 04018 आनंद विहार -भागलपुर विशेष गाड़ी 17 नवंबर को रात 10:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। सुबह 08:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट बाद भागलपुर के लिए रवाना होगी। 04017 भागलपुर-आनंद विहार विशेष गाड़ी 18 नवंबर को भागलपुर से रात 11 बजे चलेगी। सुबह 10:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button