इविवि: बीए में दाखिले के पहले दिन 591 रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नए शैक्षिक सत्र में बीए में प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो गई है। पहले दिन प्रवेश के लिए 591 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर दिए हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन कुल 735 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 591 ने आधिकारिक पोर्टल पर शैक्षिक दस्तावेज अपलोड कर दिए।
मंगलवार को सभी श्रेणी में 186 या इससे अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। अब बुधवार को शाम पांच बजे तक सीट आवंटन फिर 19 नवंबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा होगा। बुधवार को सभी श्रेणी में 174 या इससे अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन विषय चयन और शैक्षिक अभिलेखों को अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 19 नवंबर को शाम पांच बजे तक सीट आवंटन फिर 20 नवंबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा होगा। इसके अलावा बीएससी मैथ में दाखिले के लिए कुल 150 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें से महज 65 ने पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड किए।




