Latest
6 एसआई अब कहलाएंगे इंस्पेक्टर
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में तैनात छह सबइंस्पेक्टर (एसआई) प्रोन्नत होकर अब इंस्पेक्टर बन गए हैं। मंगलवार को लखनऊ से सूची जारी होने के बाद से पुलिसकर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जारी सूची के मुताबिक दरोगा हरकेश तिवारी, जुल्फिकार अली, निसार अहमद, दुर्गेश गुप्ता, प्रदीप कुमार और आशुतोष तिवारी का प्रमोशन हुआ है। पदोन्नत होने वाले सभी पुलिसकर्मियों का कुछ माह पहले लखनऊ में ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद से इन्हें प्रमोशन की सूची का इंतजार था। इंस्पेक्टर बनने के बाद से इनके थानेदार बनने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल प्रयागराज में 39 थानों में सिर्फ पांच थानों में ही दरोगा को थानेदार का पद है। बाकी सभी थाने कोतवाली में बदल गए हैं। इंस्पेक्टर रैंक के ही पुलिस कर्मियों को चार्ज मिलता है।




