Latest

नहीं की जा रही राजस्व परिषद सदस्यों की नियुक्ति, आखिर क्यों

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव राजस्व से किया जवाब तलब

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव राजस्व से पूछा है कि राजस्व परिषद सदस्यों की नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है। कोर्ट ने महीनों से पद खाली होने के बावजूद नियुक्ति न करने के कारणों के साथ जिम्मेदार अधिकारी का भी हलफनामा मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने सीताराम भारती की याचिका पर दिया है।
याची का कहना है कि राजस्व परिषद में राज्य सरकार द्वारा सदस्यों की समय से नियुक्ति न करने के कारण मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। कहा गया है कि परिषद में इस समय एक भी सदस्य नहीं बैठ रहा है इसलिए राज्य सरकार को सदस्यों के खाली पदों को भरने का निर्देश दिया जाए।

Related Articles

Back to top button