Latest

अबकी वर्चुअल होगा निरंकारी संत समागम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण के कारण 73वां वार्षिक निरंकारी संत समागम वर्चुअल होगा। सद्गुरु माता सुदीक्षा पांच, छह, सात दिसंबर को भक्तों को संबोधित करेंगी। उसका सीधा प्रसारण संत निरंकारी मिशन की वेबसाइट व टीवी चौनलों पर शाम 5.30 बजे से रात नौ बजे तक किया जाएगा। देश-विदेश के निरंकारी भक्त घर बैठकर उसका श्रवण कर सकेंगे। कोरोना के मद्देनजर गाइडलाइन का पालन करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह जानकारी स्थानीय जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव ने दी। बताया कि 72 साल से निरंकारी संत समागम श्रद्धालुओं की प्रत्यक्ष उपस्थिति में होता था। इसमें देश-विदेश के लाखों भक्त शामिल होते थे।

Related Articles

Back to top button