Latest

महिला कर्मी से अभद्रता व सफाईकर्मी से मारपीट

 

सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत और उनके बेटे पर लगे आरोप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विकास भवन में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हंगामा शुरू हो गया। जब महिला कर्मी से अभद्रता और सफाई कर्मचारी से सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत और उसके बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। यह देखकर साथी कर्मचारी पहुंचे तब तक आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। मामला बढने पर पुलिस को सूचना दी गई।
दरअसल, डीपीआरओ कार्यालय में शुक्रवार को महिला कर्मचारी अंजुम हमीद अपना काम कर रही थीं। तभी अचानक सेवानिवृत्त कर्मी गायत्री प्रसाद मिश्रा अपने बेटे नीरज के साथ कार्यालय पहुंचा। अंजुम के मुताबिक, उसने फंड निकालने में टालमटोल का आरोप लगाते हुए वह कहासुनी करने लगा। समझाने पर गाली गलौज करने लगे। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे सफाई कर्मचारी राजू कुमार कनौजिया को भी पीटा। शोर सुनकर विभाग के अन्य कर्मचारी दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट गई।

इनसेट….
विवादों से रहा है पुराना नाता

प्रयागराज। जून में सेवानिवृत्त पूर्व एडीओ पहले भी कई बार विवाद कर चुके हैं। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव के मुताबिक, किसी क्लेम को लेकर पांच नवंबर को मुख्यालय से चि_ी आई है। इसी चि_ी के लिए आरोपित ने घटना को अंजाम दिया है। एक माह पहले भी कर्मचारियों से कहासुनी हुई थी। लेकिन, मामला शांत करा दिया गया था। शुक्रवार को गाली गलौज करने और मारपीट करने पर विवाद बढ़ गया। डीपीआरओ कार्यालय में करीब एक घंटे इंतजार किया गया। लेकिन, आरोपित नहीं आए तो पीडि़तों ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी।

Related Articles

Back to top button