Latest
प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अजय उर्फ नन्हा पाल के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑपरेशन माफ़िया के तहत आज प्रयागराज विकास प्राधिकरण अजय उर्फ नन्हा पाल के अवैध निर्माण पर चलाएगा बुल्डोजर । हिस्ट्रीशीटर नन्हा पाल ने पिपरी इलाके के गौस पुर कटौला में बिना परमिशन के इसने बनाया है आलीशान मकान । एक माफ़िया गैंग से जुड़ने के बाद इसने कई वारदातों को अंजाम देकर प्रॉपर्टी बनाई इसके दो भाई सालो पहले पुलिस इनकाउंटर में मारे जा चुके है। अपराध की सीढ़ियां चढ़ने के बाद ये प्रधान बना था। इसके ऊपर पिपरी सहित कई थानों में हत्या लूट रंग दारी के तमाम मुकदमे दर्ज है ।अभी हाल ही में धुमन गंज में दुल्हन के अपहरण में भी इसके गुर्गो का नाम आया था।




