Latest

सड़क की पटरियों से थाना प्रभारी ने हटवाया अतिक्रमण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज कर्नलगंज थाने क्षेत्र के मुख्य सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ आज कर्नलगंज की पुलिस ने अभियान चलाया। इसके तहत पटरियों से अवैध कब्जा को हटवाया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रयागराज के डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर नगर क्षेत्र में कानून ब्यवस्था एवं सुरक्षा दृष्टिगत आज कर्नल थाना प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित मय पुलिस फोर्स के साथ थानाक्षेत्र में पैदल भ्रमण किये इस दौरान कटरा से हिन्दू छात्रावास के मार्ग पर अवैध रूप पटरियों के अतिक्रमण को हटावाये।इस दौरान ठेले,जूते व बांस व अन्य दुकान लगाने वालो से कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद यदि पुन: उसी स्थान पर अतिक्रमण पाया गया तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीँ बिना मास्क हेलमेट तथा कागज वाले वाहनो की संघन तलासी ली जिन चालको के पास सम्बन्धित कमिया रही उनका चालान काटा गया ने इस अभियान से अवैध अतिक्रमण वह वाहन चालकों में खलबली मची रही

Related Articles

Back to top button