हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस कार्यकर्ताओं ने मनाया

हिंदू युवा वाहिनी द्वारा वृक्षारोपण किया व ओमकारेश्वर मंदिर में हवन पूजन के बाद गरीब बस्तियों में मास्क, राशन वितरण किया गया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज 5 जून को उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री गोरक्ष पीठाधीश्वर हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी के जन्म दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिसमें जगह जगह पर वृक्षारोपण किया गया एवं ओमकारेश्वर मंदिर में हवन पूजन किया गया एवं गरीब बस्तियों में मास्क, राशन वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज के जिला अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव जिला मंत्री वरुण सिंह महानगर संयोजक तुषार वर्मा महानगर मीडिया प्रवक्ता अनुज द्विवेदी महानगर मंत्री राज वर्मा महानगर संगठन मंत्री अर्जुन कनौजिया एवं मनु कक्कड़ सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



