Latest

कोरोना: मिले 104 नए मामले, 92 डिस्चार्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 104 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें एक मरीज की मौत भी हो गई है। 92 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया। अब तक कुल संक्रमित होने वालों की संख्या 25984 व स्वस्थ होने वालों की संख्या 24530 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 337 तक पहुंच गई। कोविड-19 केे नोडल डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि दिन भर चले अभियान में 4475 सैंपल लिए गए। कोरोना जांच के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा हैं। उल्लेखनीय है कि दीपावली के बाद प्रयागराज में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है मगर लोग सचेत नहीं हो रहे हैं।
कोरोना वायरस की चपेट में उन्नाव जनपद के सीएमओ भी आ गए हैं। शहर के अल्लापुर निवासी सीएमओ पहले प्रयागराज में ही जिला प्रतिरक्षण अधिकारी पद पर तैनात थे, प्रमोशन के बाद वह उन्नाव चले गए थे। दो दिन पहले ही उनके बेटे और मां भी कोरोना वायरस संक्रमित हुुए थे। रविवार को भोर में उन्हें तेज बुखार आया तो उन्होंने कोरोना वायरस की जांच कराई जिसमें वह पॉजिटिव मिले। तीनों लोगों को लेवल थ्री के कोविड अस्पताल एसआरएन में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button