Latest

सांसद रीता जोशी का जन्मदिवस वृक्षारोपण एवं गरीब जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री एवं मास्क वितरण कर मनाया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज 3 दिन का राजकीय शोक हो जाने की वजह से आज इलाहाबाद सांसद प्रो० रीता बहुगुणा जोशी जी का जन्म दिवस आज शहर के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण एवं गरीब जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री एवं आम लोगों को मासिक वितरण कर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति वाले उद्यान बालसन चौराहे पर मुख्य अतिथि शहर उत्तरी के माननीय विधायक हर्षवर्धन बाजपेई जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।


कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक शुक्ला ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर माननीय विधायक हर्ष बाजपेई ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति संकल्पित हो कि हमें एक वृक्ष लगाना है और उस वृक्ष की देखभाल स्वयं करनी है। इस मौके पर अभिषेक शुक्ला मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट मनु कक्कड़ रजत कुमार शिवशान्त दीक्षित प्रशांत ठाकुर अरविंद मिश्रा अभिमन्यु पांडेय अनुज पटेल उपदेश शर्मा मनीष यादव सनी मामा आदि उपस्थित रहे। सुभाष चौराहे पर विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं राजापुर में गरीबों को खाद्यान्न सामग्री वितरण किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव पूर्व सभासद अमित सिंह कुलदीप शर्मा सोनू सोनकर अनुज सिंह आदि उपस्थित रहे। संत कंवर राम की प्रतिमा के पास पौधरोपण एव खुल्दाबाद मछली बाजार तिराहे पर राशन एवं मास्क वितरण किया गया कार्यक्रम के आयोजक विजय पुर्सवानी(सदस्य सिन्धी अकादमी उत्तर प्रदेश शासन), डॉ नीता साहू(सदस्य बाल आयोग उत्तर प्रदेश शासन),रोहित विश्वकर्मा, महेंद्र जायसवाल,कन्हैया रायचंदानी,उत्कर्ष तिवारी,गोपाल कुशवाहा,बीरू सोनकर,अजय मिश्र ,मोहित केसरवानी,मुन्ना शर्मा आदि उपस्थित रहे। महिला आयोग की सदस्य उषा रानी ने झांसी क्षेत्र में वृक्षारोपण किया एवं गरीबों में खाद्यान्न सामग्री एवं मास्क वितरण किया। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद जयसवाल मोदी के नेतृत्व में कीडगंज भार्गव जी के लान में गरीब जरूरतमंदों को माननीय सांसद जी की ओर से खाद्यान्न सामग्री वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button