एमपी के केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
( विनय कुमार मिश्रा )
प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार )। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चिकित्सा शिक्षा माननीय विश्वास सारंग मंगलवार को अपने पिता पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कायस्थ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाश नाथ सारंग की अस्थियां लेकर प्रयागराज पहुंचे. चार्टर प्लेन से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन अल्पसंख्यक कल्याण राजनीतिक पेंशन हज एवं वक्फ बोर्ड मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वागत किया. अस्थि कलश लेकर सभी लोग कायस्थ पाठशाला पहुंचे जहां पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह के साथ ही कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धा सुमन अर्पित करने के स्वर्गीय कैलाश नाथ सारंग की अस्थिया संगम में विसर्जित की गई।




