Latest

समाजवादी पार्टी ने स्नातक चूनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने को झोंकी ताक़त

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी से इलाहाबाद झांसी स्नातक प्रत्याशी डॉ०मान सिंह यादव को विजयी बनाने को समाजवादी पार्टी पूरी तन्यमयता के साथ जुट गई है ।सेक्टर और बूथ स्तर पर वोटरों को चूनाव के दिन प्रत्येक बूथ तक ले जाने को कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी जा रही है।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन व महासचिव रवीन्द्र यादव रवि की अगुवाई में सपा प्रत्याशी डॉ मान सिंह को जिताने को विधान सभा स्तर पर एक एक कार्यकर्ता को सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ भाजपा सरकार की नाकामीयों का कच्छा चिट्ठा मतदाताओं को खुल कर बताने और सपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने के मंत्र दिये जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर पश्चिमी और शहर दक्षीणी मे सेक्टर और बूथ प्रभारीयों की मिटिंग कर ज़रुरी दिशा निर्देश दीए गए।शहर पश्चिमी की प्रभारी डॉ०रिचा सिंह की अध्यक्षता में आर के गेस्ट हाउस मुण्डेरा में और शहर दक्षिणी में पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद के आवास पर सेक्टर व बूथ प्रभारीयों को चूनाव से सम्बन्धित ज़िम्मेदारी सौंपने के साथ सपा प्रत्याशी डॉ मान सिंह के नाम के आगे खड़ी पाई लगाने के साथ साथ इस बात की जानकारी दी गई के कोई भी वोटर अपने पेन का उपयोग न करे पीठासीन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए पेन से ही वोट करें।अति उत्साह मे दो या तीन नहीं सिर्फ एक खड़ी पाई लगा कर अपने प्रत्याशी को जिताने की कोशिश करें अन्यथा ज़रा सी चूक से आप का वोट इनवैलिड हो जाएगा।शहर पश्चिमी की बैठक का संचालन निर्वतमान विधान सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल ने किया बैठक में अभिमन्यू पटेल,विनय यादव,सुरेन्द्र यादव,पीयूष श्रीवास्तव,रमाकान्त सिंह,प्रमोद यादव,रमेश यादव,हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव,संजय यादव,मुशीर अहमद,नौशाद सिद्दीक़ी,पिन्टू यादव,सत्यवेन्द्र यादव,शिवेन्द्र सिंह,मुन्नीलाल दिवाकर,संतोष दिवाकर,सै०मो०अस्करीआदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button