Latest
नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए जगरुकता आभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनहित त्रिवेणी संस्था यमुना आरती द्वारा नदियों को स्वच्छ बनाने व जल प्रदूषण न हो इसके लिए जन जागरूता के लिए लोगो को प्रदूषण न करने की अपील की गई । जिसकी अगुवाई हेमन्त पांडेय चिंटू ने किया ।इस दौरान पंडित अंकुश शर्मा ने कहा कि हम पहले मोहल्ले में जाकर पम्पलेट देंगे व जागरूकता हेतु समस्त जनमानस को प्रेरित किया जाएगा दुसरी कड़ी में नुक्कड़ नाटक के जरिये अपनी बात पहुचाई जाएगी । इस दौरान प्रण विजय सिंह , आनंत पांडे ,शान्तनु शर्मा , अवधेश शर्मा , राज पांडेय , गौतम शर्मा , पीयूष तिवारी , शुभम , अनुज पांडेय , निपेन्द्र पांडेय , आदि लोग शामिल हुए ।



