Latest

अतीक के फरार साढ़ू की जानकारी देने वाले को मिल सकता है 50 हजार ईनाम !

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पूर्व सांसद और अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के फरार साढ़ू इमरान जई पर अब 50 हजार का ईनाम होगा।

इसकी तैयारी प्रयागराज की पुलिस ने शुरू कर दी है। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया निवासी इमरान पर अभी 15 हजार रुपये का ईनाम है, जिसे बढ़ाने की बात कही गई है। इमरान का भाई सद्दाम फरार चल रहा है और उस पर भी 15 हजार रुपये का इनाम है।

पुलिस के मुताबिक, बमरौली निवासी प्रापर्टी डीलर जैद खालिद को अपहरण कर देवरिया जेल ले जाया गया था। वहां जेल में बंद अतीक ने जैद खालिद की बेरहमी से पिटाई की थी। घटना के करीब एक साल बाद मामले में मुकदमा हुआ था। जैद की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके साढ़ू इमरान, सद्दाम समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एफआईआर होने के बाद इमरान फरार हो गया और अब तक नहीं पकड़ा गया। एसपी सिटी दिनेश सिंह का दावा है कि इमरान कई महीनों से प्रयागराज नहीं आया है। उसके कुछ करीबियों को उठाकर पूछताछ भी की जा चुकी है, लेकिन सही लोकेशन नहीं मिल रही है। उस पर ईनाम बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

Related Articles

Back to top button