Latest

आर्य कन्या डिग्री कालेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज राष्ट्रीय सेवा योजना, आर्य कन्या डिग्री कालेज एवं
मैत्रेयी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार कार्यक्रम का आयोजन हुआ । महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष एवं सभा की अध्यक्षता कर रहे श्री पंकज जायसवाल ने सभा को
संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों के व्यावहारिक उपयोग के उपर बल दिया तथा सभी छात्राओं से यह अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें । महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 रमा सिंह ने छात्राओं को कहा कि स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें । यह भी कहा कि तेज गति से वाहन चलाने की
प्रतिस्पर्धा न करें क्योकि सडक कोई प्रतिस्पर्धा का मंच नही है । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता
श्री राज कुमार श्रीवास्तय, अधिवक्ता, उच्च न्यायालय ने नारी शक्ति को नमन करते हुए
कहा कि हमारे युवा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनायें न हों । विशिष्ट
वक्ता श्री प्रमोद शुक्ता जी, समाजसेवक व शिक्षक एलेक्ट्रोहोम्योपैथिक ने भी कार की सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल एवं हेलमेट आदि के प्रयोग एवं उनकी उपयोगिता बतायी । इस अवसर पर सा० सव्य सांधी ने भी छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से सुपरिचित कराया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नंदिता अदायल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने किया तथा कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा0 चित्रा चौरसिया ने
किया एवं स्वागत मैत्रेयी सांस्कृतिक सामाजिक संस्था के महासचिव श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। अन्त में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा0 शशि कुमारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम में श्रीमती नीता श्रीवास्तव, रोली, मिली एवं डा० ममता गुप्ता, डा0
मधुरिमा वर्मा, डा0 नीलांजना जैन, डा0 पुष्पलता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button