यज्ञदत्त शर्मा को विजई बनाने कैबिनेट मंत्री नंदी ने झोंकी ताकत

मतदाताओं व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर यज्ञ दत्त शर्मा को पांचवी बार फिर विधान परिषद सदस्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन अल्पसंख्यक कल्याण हज एवं वक्फ विभाग मंत्री एवं प्रयागराज के साथ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विवेकानंद मार्ग स्थित पार्षद कुसुम लता गुप्ता के आवास पर आज वृहद कार्यकर्ता एवं मतदाता सम्मेलन किया. जिसमें उन्होंने सभी से डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा को प्रथम वरीयता के भारी मतों से एक बार फिर विजयी बनाने की अपील की. मंत्री नंदिनी ने बैठक में कोलकाता मतदाताओं को पर्ची बाटी और उनका नंबर लिया. मतदाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा को प्रथम वरीयता के साथ मतदान कर विजई बनाएं. डॉ शर्मा को लगातार पांचवीं बार एमएसजी बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री पिछले कई दिनों से लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वह घर घर जाकर जनसंपर्क करने के अभियान में जुटे हुए हैं. बैठक में स्नातक चुनाव शहर दक्षिणी क्षेत्र के प्रभारी ज्ञानेश्वर शुक्ला ने भी मतदाताओं से प्रथम वरीयता के साथ मतदान करने की अपील की. बैठक में पार्षद कुसुमलता गुप्ता जी, विशाल अग्रवाल जी, नवरत्न कटयाल जी मनोज गुप्ता जी ,अनूप मिश्रा मनीष अग्रवाल जी मौजूद रहे.

