Latest

स्नातक विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक दलों का हो बहिष्कारः डॉ हरिप्रकाश

इतिहास में पहली बार पेंशन न लेने का दिया है शपथ पत्र

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश में विधान परिषद के कुल सौ में से 16 सीटें राजनैतिक पार्टियों के लिए नहीं है। इसलिए स्नातक विधान परिषद निर्वाचन में राजनीतिक दलों का बहिष्कार होना चाहिए। यह चुनाव केवल शिक्षकों, कर्मचारियों व स्नातकों के लिए हैं।
यह बातें इलाहाबाद-झांसी खण्ड के लिए अटेवा प्रत्याशी डॉ. हरि प्रकाश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि जब सेवारत पेंशन विहीन युवा बेरोजगार साथी चुनकर सदन में जायेगा तभी शिक्षक, कर्मचारियों आदि का दर्द समझेगा। उन्होंने कहा कि आज सपा भी पेंशन बहाली की बात करने लगी है। वे भूल गये हैं कि जब एक अप्रैल 2005 को उप्र में जब पुरानी पेंशन बंद हुई थी, तब मुलायम सिंह की सरकार थी। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी जो पांचवी बार मैदान में हैं इनके सदन में रहते ही पेंशन बंद हुई। ऐसे में ये कैसे हम सभी के हितैषी हो सकते हैं। डॉ. यादव ने आगे कहा कि इसीलिए मैने शपथ पत्र दिया है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक हम एमएलसी के रूप में मिलने वाला पेंशन भत्ता नहीं लेंगे। अंत में कहा कि यह चुनाव सत्ता बनाम मुद्दे का है। चुनाव में जीत मिलती है तो हमारा मुद्दा जीतेगा और हार मिलती है तो हमारा मुद्दा हारेगा।

Related Articles

Back to top button