मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वागत एवं अगवानी की

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज चौहान जी अपने ससुर स्वर्गीय घनश्याम दास मसानी की अस्थियां लेकर महाराष्ट्र के गोंदवा से प्रयागराज पहुंचे. एयरपोर्ट पर
उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण हज एवं वक्फ विभाग मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सभी का स्वागत एवं अगवानी की।
मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह, उनके साले अरुण मसानी और संजय मसानी भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट से सभी लोग बाघमबारी गद्दी पहुंचे जहां अखिल भारती अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी से मुलाकात करने के बाद संगम पहुंचे. संगम में विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद स्वर्गीय घनश्याम दास मसानी की अस्थियां संगम में विसर्जित की गई. कैबिनेट मंत्री नंदी भी इस दौरान मौजूद रहे. विसर्जन के बाद सभी लोग बाघमबारी गद्दी पहुंचे जहां पर प्रसाद ग्रहण करने के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।



