डीआईजी,एसएसपी ने किया इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण: अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने आज शनिवार को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर(आइसीसीसी) द्वारा किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयागराज शहर के विभन्न यातायात ब्यवस्था का लाइव देखा। ट्रैफिक मैनेजमेंट के बारे में जानकारी लेते सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। आज डीआईजी/एसएसपी शहर में यातायात ब्यवस्था को प्रभावी बनाने जगह जगह हो रहे जाम की वजह को जानने हेतु प्रयागराज मेला क्षेत्र में बने आइसीसीसी सेन्टर कार्यो का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी इस दौरान एसपी आशुतोष मिश्र (मेला अपराध)ने आईसीसीसी सेंटर को कार्यप्रणाली एवं मोनिटरिंग के बारे में विस्तृत जानकारी ली वहीँ डीआईजी/एसएसपी ने जीआईएस की मदत से शहर में यातायात ब्यवस्था की निगरानी को सघनता से देखा साथ ही संबधित अधिकारियो/ कर्मचारियों को जाम निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।



