Latest

एसआरएन: दवा की तीन दुकानें ध्वस्त अस्पताल परिसर में चला पीडीए का बुल्डोजर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) परिसर की तीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। पीडीए ने यह कार्रवाई मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रशासन के आग्रह पर की थी। बताया गया कि अस्पताल परिसर स्थित शिवा मेडिकल स्टोर, सुशीला मेडिकल स्टोर व एक अन्य दुकान को वर्ष 1995-96 में लीज पर 30 साल के लिए दिया गया था।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने लीज को रद्द करते हुए पीडीएस से दुकानों को बंद करने का आग्रह किया था। हालांकि लीज पर दी गई तीन दुकानों को ही ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा पीतांबरा फार्मेसी का अनुबंध 3 साल के लिए प्रबंधन से किया गया था, उसे भी ध्वस्त कर दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने उसका अनुबंध पहले ही रद्द कर दिया था। हालांकि बताया गया कि पीतांबरा फार्मेसी का अनुबंध अप्रैल में बढ़ा दिया गया था। उक्त दुकानों के संचालक कोर्ट भी गए थे, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। लीज पर ली गई एक दुकान के ध्वस्त नहीं करने को लेकर चर्चा भी रही। पीडीए के जोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि कॉलेज प्रशासन के आग्रह पर यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button