Latest

ड्यूट से होगी ट्रेन पटरी पर नजर अब बीच रास्ते में पकड़ी जा सकेगी गड़बड़ी

 

कैमरों की मदद से दुर्घटना पर लगेगी लगाम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एनसीआर आगरा मंडल ने ट्रेनों के अंडर गियर के परीक्षण के लिए ड्यूट विकसित किया है। यह ड्यूट रिमोट संचालित होगा और इसमें लगे कैमरे से ट्रेनों के नीचे किसी भी तरह की गड़बड़ी को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। इससे दुर्घटना पर लगाम लगाई जा सकेगी। ट्रेन परिचालन के वक्त दोनों पटरियों के बीच में यह ड्यूट आसानी से चल सकेगा। इसमें लगे कैमरों की मदद से नीचे का हाल मिल जाएगा। इसके बाद किसी भी गड़बड़ी को दुरुस्त किया जाएगा। प्रयोग के तौर पर बनाई गई ड्यूट मशीन को पिछले दिनों वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के 13वें क्यूसीआई-डीएल शाह क्वालिटी अवार्ड में रजत पुरस्कार से नवाजा गया है।
अब तक ट्रेनों की खामियों की जानकारी वाशिंग लाइन में तलाशी जाती थीं, बीच रास्ते में परेशानी की जानकारी नहीं होती थी। आगरा डिवीजन के मैकेनिकल (कैरेज एंड वैगन) विभाग ने सुरक्षित वाई-फाई नेटवर्क के माध्यम से रिमोट ऑपरेटर एक्शन कैमरे का प्रयोग कर हाई रिजोल्यूशन वीडियो फुटेज को रिकॉर्ड करने और भेजने में सक्षम ड्यूट-ट्रेनों के अंडरगियर परीक्षण के लिए ड्रॉयड को विकसित किया है। इसमें चार पहिये भी लगे हुए हैं। यह पहिए किसी भी तरह के ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर चलने में सक्षम हैं। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि आगरा मंडल ने इसके पेटेंट के लिए भी आवेदन कर दिया है।

Related Articles

Back to top button