Latest

शाम 4 बजे तक 34.17 फीसद हुआ मतदान

 

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन (एमएलसी) चुनाव केेेे ल‍िए मंगलवार को शाम चार बजे तक 34.17 फीसद मतदान हो चुका है। दिन में दो बजे तक 23.97 फीसद मतदान हुआ था। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुुुुआ। 10 बजे तक मतदान का प्रतिशत कम रहा। स‍िर्फ 3.8 प्रतिशत ही हुआ था। दिन मेें 12 बजे तक 12.18 फीसद मतदान हो चुका था। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव को संपन्‍न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां कल देर शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच चुकी थीं। मतदान के दौरान पुलिस और प्रशासन की तगड़ी व्‍यवस्‍था भी है। अभी मतदान केंद्रों पर यदा-कदा ही लोग पहुंच रहे हैं। दोपहर में तेजी आने की उम्‍मीद है। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन (एमएलसी) चुनाव के लिए मतदान शुरू है। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए जिले भर के 116 बूथों पर मतदान कराया जा रहा है। मतदान का पहला घंटा शांतिपूर्वक रहा। सुबह मतदान केंद्रों पर बहुत कम वोटर पहुंचे। कुछ केंद्रों पर सन्नाटा ही रहा। 9:00 बजे से लोगों का आने का सिलसिला कुछ बढ़ा है। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी यज्ञदत्त दत्त शर्मा डीएवी इंटर कॉलेज में बने बूथ पर मतदान करेंगे। वहीं सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव हरभरा में मतदान करेंगे। चुनाव के लिए कुल 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं इसमें से 22 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में है।
मतदान में आई तेजी, शाम 4 बजे तक 34.17 फीसद हुआ मतदान, सुरक्षा की तगड़ी है व्‍यवस्‍था। इलाहाबाद-झांसी स्‍नातक खंड का मतदान प्रयागराज में भी हो रहा है।दिन में दो बजे तक 23.97 फीसद मतदान हुआ। आइए जानते हैं कितने हैं प्रत्‍याशी
स्नातक चुनाव के लिए प्रयागराज से नौ, कौशांबी, फतेहपुर, जालौन, झांसी, चित्रकूट से एक-एक और बांदा से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस चुनाव के सबसे बड़े मतदाताओं वाले जिले प्रयागराज में 63284 वोटर हैं। वहीं 10 जिलों में कुल 1.70 लाख वोटर हैं। चुनाव मैदान में है ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाजपा से डॉ. यज्ञ दत्त शर्मा, कांग्रेस से अजय कुमार सिंह, सपा से डॉ. मान सिंह यादव, जन अधिकार पार्टी से उत्तम कुमार मौर्य, बुंदेलखंड क्रांतिदल से डॉ. शबनम सोनी और अटेवा पेंशन बचाओ मंच से डॉ. हरि प्रकाश यादव है। इनके अलावा अनिल कुमार, अमित गुप्ता, डॉ. अरविंद सिंह परमान, चंद्रलोक सिंह पटेल, पंकज मनु विश्वकर्मा, रघुनाथ द्विवेदी, रमेश चंद्र दुबे, डॉ. विनीत कुमार, विनोद कुमार पांडेय, हरिश्चंद्र पटेल निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

Related Articles

Back to top button