Latest

चलती कार में युवती से बलात्कार, घुमाने के बहाने साथी ने किया दुष्कर्म

 

रात में करेली तिराहे पर रोती मिली युवती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। करेली की एक युवती को घुमाने के बहाने उसके साथी ने चलती कार में रेप किया और उसे करेली के बैरियर तिराहे पर छोड़कर भाग निकला। सोमवार रात युवती पुलिस को रोती हुई मिली थी। मंगलवार को युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई। करेली पुलिस आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
करेली के बैरियर तिराहे पर सोमवार रात एक युवती रोती हुई मिली थी। पुलिस ने युवती की हालत देख उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मंगलवार को युवती के पिता ने करेली थाने में आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सोमवार सुबह कंपनीबाग जाने के लिए निकली थी। पीडि़ता आरोपी का नाम नहीं बता सकी। बस यही बताया कि आरोपी उसके दोस्त गुफरान का साथी है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसके साथी ने फोन करके उसे बुलाया और कार में यमुना बैंक रोड की ओर घुमाने ले गया। दिनभर दोनों घूमते रहे। इस दौरान कार में ही उसके साथ गलत काम किया गया और सोमवार रात उसे करेली इलाके में अकेला छोड़कर भाग निकला। पुलिस को उसने मोबाइल नंबर बताया है। मोबाइल नंबर की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। करेली पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button