Latest

किसानों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने निकाला मोटरसाइकल जुलूस

 

अधिवक्ता मंच, इलाहाबाद की ओर से किसानों की मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अधिवक्ता मंच इलाहाबाद की ओर से देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थित भीमराव अंबेडकर चौराहे से अधिवक्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जुलूस हाई कोर्ट से चलकर जिलाधिकारी कार्यालय इलाहाबाद तक पहुंचा जहां पहले ही जिला न्यायालय के अधिवक्ता मौजूद थे बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने इकट्ठा होकर किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की उन्होंने जिलाधिकारी इलाहाबाद के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 4 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत ही आंदोलनरत किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए और खेती किसानी को बर्बाद करने वाले कृषि विरोधी कृषक विरोधी तीनों कानूनों को तुरंत अध्यादेश लाकर या संसद का सत्र बुलाकर रद्द कर देना चाहिए किसानों की जमीनों को उद्योगपतियों की लूट के लिए खुलने वाले कांट्रैक्ट फार्मिंग की अवधारणा और उस पर पहले से मौजूद मंडी खरीद सिस्टम को खत्म करके किसानों को अपनी फसलों को बेचने के लिए उद्योगपतियों के रहमोंकरम पर छोड़ दिया जाएगा।ज्ञापन में किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने की कोशिशों को की निंदा करते हुए अलोकतांत्रिक और तानाशाही पूर्ण बताया गया जिलाधिकारी कार्यालय में हुई सभा को अधिवक्ता राम कुमार गौतम ह्रदय लाल मौर्या धर्मेंद्र कुमार यादव शमशुल इस्लाम राजीव कुमार लालजी यादव आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन मंच के संयोजक राजवेन्द्र सिंह ने किया। सभा के बाद अधिवक्ता मंच के सह- संयोजक मोहम्मद सईद सिद्धकी ने ज्ञापन पढ़ा और मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अशोक कुमार यादव, कुंवर नौशाद, सरताज सिद्दीकी ,
मो. उस्मान, मुश्ताक़ अहमद , सत्यवेन्द्र यादव आज़ाद , मो. फैसल ,बिलाल अहमद , अनुराग सिंह ,जर्रार खान, आकिब अख्तर खान, विनोद कुमार,कपिल यादव, मुख्तार अहमद, असर मुख्तार, अंशु, दिनेश यादव, एम.के. सिंह, जुबेर अहमद, अम्बुज पांडेय, एम. एन. अंसारी, घनश्याम मौर्य, कमल सिंह, अविनाश वर्मा, राकेश यादव, , गुलज़ार अहमद, आर. के. सरोज, शिव बहादुर सिंह, जितेंद्र मिश्र, रेहान अहमद , , हीरालाल यादव, संजय प्रजापति, मोहम्मद अरीब, बदीउज़जमा, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button