Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट सेमेला समाचार
ट्रक की टक्कर से बैद्यनाथ कर्मचारी की मौत

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र में टीएसएल कम्पनी के समीप ट्रक की टक्कर लगने से बुधवार को बैद्यनाथ कम्पनी के कर्मचारी की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। नैनी के महुआरी गांव निवासी ओम प्रकाश यादव 30 पुत्र राम बली यादव घर से पैदल टहलने के लिए निकला और रास्ते में टीएसएल कम्पनी के पास उसे एक ट्रक ने टक्कर मार दीए । जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करायाए जहां उसकी मौत हो गई। उधर खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की।



