Latest

मण्डलीय आर्य सम्मेलन सम्पन्न, आर्य समाजों से आये हुए आर्य प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या इण्टर कॉलेज के सभागार में एक दिवसीय मण्डलीय आर्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रधान देवेन्द्र पाल वर्मा जी ने प्रयागराज की विभिन्न आर्य समाजों से आये हुए आर्य
प्रतिनिधियों ने अधिक संख्या में उपस्थित शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1875 में स्वामी दयानन्द जी के स्थापित आदर्श और कुरीतियों को दूर कर स्वतंत्र और मजबूत भारत बनाने का
संदेश आज भी उतना ही सार्थक और समीचीन है। हम सभी आर्य समाज की संस्थाओं, उनके सदस्यों का दायित्व है कि शराब जो परिवार और समाज को नष्ट कर रहा है उसके लिए मुहिम चलायें। सरकारों को ज्ञापन दे, उन्हें पूरी तरह से बंद करने के लिए मजबूर करे विशेषकर नारियों को जिनके लिए स्थानी
दयानन्द जी ने समाज में बाल विवाह, विधवा विवाह. शिक्षा को स्थापित कर, नशाबन्दी रोकने जैसा कार्य किया उनका दायित्व और भी अधिक है समाज के प्रति। इस अवसर पर सम्मेलन के संयोजक और अध्यक्षता कर रहे श्री पंकज जायसवाल, उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्य कन्या विद्यालयों के प्रबन्धक ने स्वागत करते हुए कहाकि सम्पूर्ण विश्व की सबसे बड़ी संस्था के रूप में स्थापित आर्य समाज सम्पूर्ण विश्वको दिशा देने का कार्य कर रहा है। वेदों की
ओर चलो” स्वामी दयानन्द जी के इस मूल मंत्र ने समाज और विज्ञान दोनो को ऊंचाई दी है।
श्री पी०एन० सागर, श्री अजय श्रीवास्तव आर्य प्रतिनिधि सभा सदस्यों व डॉ० सुधा उपाध्याय
प्रधानाचार्या आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, श्रीमती रश्मि अग्रवाल प्रधानाचार्या आर्य कन्या इण्टर कॉलेज इंग्लिश मीडियम, ने अपने विचार व्यक्त किये।
डॉ० रमा सिंह प्राचार्या आर्य कन्या पी0जी0 कॉलेज ने भन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक यज्ञ से हुआ। दीप प्रज्जवल्लन के बाद आर्य कन्या पी0जी0 कॉलेज, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज की
छात्राओं ने ऋषि दयानन्द गीत सषि दयानन्द दयाल भू तो” शराब मुक्ति पर नाटक य कविता पाठ
किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री पी०एन० त्यागी, श्री पी०एन० मिन्न, श्री अरूणेश जायसवाल, श्री संजय सिंह, श्री विजयानन्द सिन्हा, डॉ० कल्पना वर्मा, श्रीमती अर्चना जायसवाल, डॉ0 इभा सिरोठिया, डॉ0 चित्रा चौरसिया, डॉ0 नीलांजना जैन, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, डॉ0 अनुपमा सिंह, सलोनी अग्रवाल, आशाश्रीवास्तव
आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button