बेमिसाल कार्यकाल का एक साल: भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को भाजपाईयो ने दी बधाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी के कार्यकाल के 1 वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं मिठाई खिलाकर दी बधाई इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा की मेरे महानगर अध्यक्ष पद के 1 वर्ष की अवधि में जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने अपना स्नेह और हर कार्यों में सहयोग प्रदान किया है उनके प्रति मै ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं और आने वाले समय में भी हमें पूरा विश्वास है हम सब मिलकर के भारतीय जनता पार्टी का काम करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी का परचम मजबूती के साथ लहराएंगे
बधाई देने वालों में मुख्य रुप से श्रीमती क्षमा दुबे ,टी एन दीक्षित , ज्ञानेश्वर शुक्ला ,वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।




