Latest

किसानों आंदोलन: यहां भी सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नये कृषि कानून के खिलाफ भड़की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। किसान आंदोलन की गूंज देश के कोने कोने तक अब सुनाई देने लगी है। नेहरू गांधी परिवार की जन्मस्थली आनंद भवन पर स्थानीय कांग्रेसियो ने ग्रामीण इलाके की महिलाओं के साथ केन्द्र एवँ प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यूपी कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य मुकुन्द तिवारी का कहना था की भारत रत्न पूर्व पी०एम राजीव गांधी ने किसानों के हित में जो अध्यादेश लेकर आये थे उसे वर्त्तमान मोदी सरकार ने बन्दकर किसानों को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया। कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा की केन्द्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने के लिये ही तीन नये कृषि कानून को अन्नदाता पर थोपने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने नये कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन में शामिल लोगो में: मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, गौरव पाण्डेय, रिंकू तिवारी, उदय यादव, मो०हसीन, शकील अहमद, दीपचंद्र शर्मा समेत आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button