छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग के आन्दोलन को राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी ने अपना समर्थन दिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हाईकोर्ट अजीत भाष्कर ने सर्वप्रथम छात्रसंघ भवन पहुंचकर शहीद लाल पदमधर अमर रहे, राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शहीद लाल पदमधर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। फिर छात्रसंघ बहाली के अनशन स्थल पर पहुचकर अनशनकारी छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि छात्र संघ संविधान से प्रदत छात्रों का संवैधानिक अधिकार है इसे कोई भी नहीं छीन सकता है l जब इंजीनियर, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और शिक्षकों का भी संघ है तो छात्रों का संघ भी होना चाहिये है। पार्टी अहिंसावादी आंदोलनों के साथ हमेशा ही खड़ी रहेगी यह भी कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के गौरवशाली इतिहास से सभी परिचित है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश के कई राजनेता पैदा करने का इतिहास समेटा हुए है ऐसे गौरवशाली छात्रसंघ पर ताला लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र संघ देश के राजनीति की नर्सरी है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल छात्र संघ को बहाल करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट चंद्र प्रकाश निगम, विष्णु भगवान, वीरेंद्र कुमार, आकाश कुमार, दिनेश सिंह, रामबरन, प्रियांशु आर्य, हरीश चंद्र, दीपक कुमार, गोलू, ओम प्रकाश, रमेश कुमार, सुबोध, सौरभ वो काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




