Latest

आईएआरआई की सूची से शुआट्स बाहर

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईएआरआई) की ओर से देशभर के 67 कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। सैम हिग्गिनबॉटम युनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स) सूची से बाहर है। ज्ञात हो कि यह रैंकिंग शिक्षण, शोध कार्य, सेमिनार, तकनीक के विकास और प्रोजेक्ट कार्यों को ध्यान में रखते हुए जारी की जाती है। वर्ष 2020 की रैंकिंग में नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल ने पहले पायदान पर जगह बनाई है। दूसरे नंबर पर लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विवि और तीसरे पायदान पर नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान है। मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल युनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी ने 17वीं रैंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

Related Articles

Back to top button