Latest

माघ मेला के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु

 

वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा संगम तट पर किया गया गंगा पूजन

( अनुराग शुक्ला/ आनन्त पांडे )

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गंगा-यमुना-सरस्वती के त्रिवेणी संगम के पावन तट पर गुरूवार को माघ मेला 2020-21 के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार, एडीजी जोन-प्रेम प्रकाश, आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी तथा धर्माचार्यों एवं अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी सपत्नीक वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजन किया और मां गंगा से माघ मेला को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा। गंगा पूजन के पश्चात जिलाधिकारी मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए माघ मेले को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए व्यापक बंदोबस्त किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर एडीएम सिटी-अशोक कुमार कनौजिया, पुलिस अधीक्षक नगर, प्रभारी मेलाधिकारी-श्री विवेक चतुर्वेदी सहित दंडी सन्यासी के प्रतिनिधि के रूप में विमल देव आश्रम रामकिंकर आचार्य समाज से जगद्गुरु घनश्यामचार्य सहित प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण सहित तीर्थपुरोहित एवं धर्माचार्यों के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button