आज अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के पदाधिकारियों ने मेला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कोविड-19 को देखते हुए तीर्थ पुरोहितों को जारी करें पास
( अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के पदाधिकारियों ने प्रयाग में आयोजित होने वाले माघ मेला के अधिकारी श्री विवेक चतुर्वेदी जी एवं मेला प्रबंधक श्री विवेक शुक्ला जी से शिष्टाचार भेंट करके एक मांगपत्र सौपा, मांगपत्र के अनुसार मेला क्षेत्र में गंगा जी के संनिकट तीर्थ पुरोहितों को भूमि देना, कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए तीर्थ पुरोहितों के रिकार्ड से 50% अधिक भूमि देना, पिछले वर्ष तीर्थ पुरोहितों के भूमि के लगान में हुए वृद्धि पर रोक लगाना, जनवरी के प्रथम सप्ताह से भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ करना ताकी समय से तीर्थ पुरोहितों के शिविर कल्पवासियों के लिए तैयार हो सके, कोविड 19 के अंतर्गत प्रयाग के समस्त तीर्थ पुरोहितों का एक परिचय कार्ड मेला प्रसाशन द्वारा जारी हो ताकी मेले के दौरान किसी तीर्थ पुरोहित को व मेला प्रसाशन को कोई दिक्कत न आए, जल, विधुत, शौचालयों एवं अन्य सुविधाएं भूमि के पश्चात ही जारी करने का मांगपत्र सौपा गया है | जिसपर मेलाधिकारी एवं मेला प्रबंधक ने मांगपत्र को स्वीकार करते हुए समय से सभी सुविधाएं जारी कर देने का अस्वासन दिया है | उक्त अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्रवण कुमार शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री माधवानन्द शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितराज वैध, अनिल पान्डेय, ललित शर्मा, पवन शास्त्री, शम्भू शर्मा, सहित अन्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे |



