Latest

पांच सितारा गांव योजना से जुडेंगे 50 गांव

 

डाक विभाग की महत्वाकांक्षी योजना का शुरू होगा सर्वे

( अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डाक विभाग की महत्वाकांक्षी पांच सितारा गांव योजना से इलाहाबाद डिवीजन के 50 गांवों को जोड़ा जाएगा। गांव को जोडऩे के लिए सर्वे की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इसमें कौशांबी के 20 और इलाहाबाद के 30 गांव शामिल किए जाएंगे। चयनित गांवों में डाक विभाग की ओर से कैंप लगाकर सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना,डाक बीमा,बचत खाता सहित प्रमुख योजनाओं से गांव के प्रत्येक सदस्य को जोड़ा जाएगा।
प्रवर डाक अधीक्षक संजय डी अखाड़े ने बताया कि 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश परिमंडल के 151 गांवों को फाइव स्टार गांव के रूप में घोषित किया गया था, जिसमें इलाहाबाद और कौशांबी का एक भी गांव नहीं था, जिसको गंभीरता से लेते हुए अब इस गांव में जिले के 50 गांव को जोड़ा जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में सभी गांव को डाक विभाग की पांच प्रमुख योजनाओं से जोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button