मंडलायुक्त ने मेदांता अस्पताल के हृदय व फेफड़े रोग के फ्री चेकअप कैंप का किया उद्धघाटन

पेंशनर्स/वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगा है दो दिवसीय कैप
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयास से दो दिवसीय मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा फ्री हार्ट एवं लंग्स का चेकअप आज मेडिमेक्स रिसर्च सेंटर बाबा चौराहा,अशोक नगर में प्रारम्भ हुआ। कैंप का उद्धघाटन मंडलायुक्त संजय गोयल ने फीता काट कर किया।विशिष्ठ अतिथि के रूप में ड्रा प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ,अनिल अग्रवाल चीफ वार्डन सिविल डिफेंस और रिटायरमेंट इंडिया फाउंडेशन के राज गुलाटी उपस्थिति रहे।कार्यक्रम के अध्यक्ष आर एस वर्मा ने मंडलायुक्त के प्रति कृतज्ञता प्रगट की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेदांता से आए डॉक्टर्स और सभी विशिष्ट अतिथियों का भरपूर सहयोग देने के लिए आभार प्रगट किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त संजय गोयल ने कहा कि मेदांता,गुरुग्राम के एक्सपर्ट डॉक्टर्स से पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों की जांच करवा कर और परामर्श प्रयागराज में ही दिलवा करा एसोसिएशन ने सराहनीय कार्य किया है।रिटायरमेंट के बाद भी काफी मौका मिलता है जनता की सेवा का।रिटायर्ड लोगो को अपने अनुभवों से जनता का भला और शासन को अपनी सलाह से लाभान्वित करते रहना चाहिए।
मेदांता मेडिसिटी गुरुग्राम से
ड्रा केशव खेड़ा कार्डियोलॉजिस्ट ( हृदय रोग विशेषज्ञ)और ड्रा अर्श दीप कौर, फेफडे रोग की विशेषज्ञ ने मरीजों को देखा।आज कुल 70 मरीज देखे गए।मरीजों के खून की जांच,ब्लड प्रेशर की जांच, ई सी जी, आदि टेस्ट और डॉक्टरों द्वारा परीक्षण एवम् एवम् परामर्श दिया गया।कुल रजिस्टर्ड मरीज 150 के करीब है शेष मरीजों का चेक अप कल 30 जून 2022,को होगा। जांच हेतु प्रमुख रूप से हरीश कुमार श्रीवास्तव, एस सी मिश्रा, जे के जौहरी, ड्रा सुधा प्रकाश,तुलसी राम,शंभू नाथ भारती,आर एस वर्मा, ड्रा पी के सिन्हा, भगवती प्रसाद, फरहाना सिद्दकी , सी पी सिंह, आर डी कुशवाहा, उमेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह ,श्याम सुंदर सिंह पटेल, एस एस सिंह ,ड्रा वी के श्रीवास्तव, जे के चौरसिया, मन मोहन सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।सभी ने कार्यक्रम की भुरी भुरी प्रशंसा की।




