Latest

कोर्ट से तय होगा जमीन आवंटन का मामला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेले के लिए ज्योतिष्पीठ की जमीन व सुविधाओं को लेकर मेला प्रशासन अपनी जगह पर अडिग है। ज्योतिष्पीठ की जमीन व सुविधा के लिए द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती व श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की ओर से आवेदन किया गया है। तमाम शहरी भी अपनी ओर से जमीन दोनों ही संतों को देने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों ही पक्षों की ओर से आवेदन पत्र आया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश जारी हुआ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को देखना होगा। आदेश जिस भी पक्ष में होगा जमीन व सुविधा उन्हें ही दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button