पूर्व सैन्य अधिकारियों के द्वारा देश की पहली, दुर्गम मुण्डमाल गंगा परिक्रमा पदयात्रा का प्रस्थान

संगम तट पर 11 विद्वान आचार्यों द्वारा वेद मन्त्रों के साथ पूजन- अर्चन

( अनुराग शुक्ला आनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अतुल्य गंगा के माध्यम से पूर्व सैन्य अधिकारियों के द्वारा की जाने वाली देश की पहली, सबसे लंबी और दुर्गम मुण्डमाल गंगा परिक्रमा पदयात्रा का आज विधिवत प्रस्थान हुआI संगम तट पर 11 विद्वान आचार्यों द्वारा वेद मन्त्रों के साथ पूजन- अर्चन कराया गया I मिलिट्री बैण्ड की धुन पर राष्ट्रभक्ति के गीत गाए गए I इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कमांडर एस.के.सिंह ने पदयात्रियों को तिरंगा प्रदान किया I इस अवसर पर एन. सी. सी. के लगभग 150 कैडेटों ने पदयात्रियों को विदा किया I लगभग 7 माह में 5100 किमी की पदयात्रा यात्रा पूरी करने के संकल्प के साथ चलने वाले नियमित पदयात्री कर्नल आर पी पांडेय, हिरेन पटेल ,शगुन त्यागी ,रोहित उमराव,सुश्री इंदू ,रोहित कुमार ने आयोजन समिति के संरक्षक योगेश शुक्ल सहित अन्य सहयोगी यात्रियों जनरल दुहान ,डॉ श्री प्रकाश ,कै.डाली कुशवाहा,अवधेश त्यागी, कर्नल,अनिल सिन्हा,
गोपाल शर्मा,ले.कर्नल हेम लोहानी,बादल कुमार,सुश्री कीर्ति,अनिल,विजय शुक्ल,अभय मिश्रा,नितिन रंजन,राहुल के साथ नाव से गंगा पार किया I फिर यात्रा के प्रस्थान बिन्दु समुद्रकूप पर पूजन अर्चन करके यात्रा प्रारंभ किया I इस दौरान ग्रीन इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से समुद्रकूप परिसर में पदयात्रियों ने पाकड़ का वृक्ष लगाया और आश्रमवासियों को उस वृक्ष की रक्षा का संकल्प दिलाया I समुद्रकूप के बगल गंगा के तट पर स्थित हज़ारों साल पुराने एक वृक्ष की भी पूजा अर्चना किया और उस स्थल को सांस्कृतिक धरोहर के रूप मे संरक्षित करने की बात की I
इस अवसर पर पदयात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए योगेश शुक्ल ने कहा कि गंगा सबकी है और हमसब गंगा की सन्तान हैं I
आज पदयात्री 32 किमी गंगा के किनारे चलते हुए सैदाबाद के पास गंगा तटीय गाँव रसूलपुर मे रात्रि विश्राम करेंगे और गाँव वालों के साथ गंगा के विषय पर चर्चा करेंगे I
इस अवसर पर कर्नल मनोज केश्वर, प्रयागराज फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक शेखर पाण्डेय, ग्रीन इंडिया फाउंडेशन के संयोजक विजय शुक्ल, गंगा सेवा मंच के संयोजक डॉ. प्रमोद शर्मा, स्वदेशी इंडिया के दत्तात्रेय पाण्डेय, मूँछ नर्तक दुकान जी, फूल चंद्र दूबे, कौशल सिंह, हरिमोहन पाण्डेय, पंकज कुमार,ग्रीन इंडिया फाउंडेशन के कालेश्वर मिश्रा,नितिन रंजन, राहुल ,अखिलेश पाण्डेय , मुकेश सिंह, कृष्ण मोहन मिश्र, दिलीप,आशुतोष शुक्ल, पवन शास्त्री प्रमुख रूप से उपस्थित थे I




