Latest

रिक्त पदों का सत्यापन कराएं उपलब्ध, मांगी शिक्षकों के ऑनलाइन पदस्थान की सूचना

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी या एलटी ग्रेड) के हिन्दी और सामाजिक विज्ञान विषय शिक्षकों के ऑनलाइन पदस्थान के लिए सूचना एक सप्ताह में मांगी गई है।
अपर निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने सोमवार को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह में दोनों विषयों के पुरुष एवं महिला शाखा के रिक्त पदों का सत्यापन उपलब्ध कराएं। त्रुटिपूर्ण रिक्ति पर किसी अभ्यर्थी की तैनाती होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी डीआईओएस की होगी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग हिन्दी एवं सामाजिक विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलान करा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति निदेशालय को प्राप्त होने के बाद शासन के निर्देशानुसार जल्द ऑनलाइन प्रणाली के जरिए विकल्प प्राप्तकर पदस्थापन की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button