मोदी सरकार होश में आओ रसोई गैस के दाम ना बढ़ाओ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एमीम के पूर्व महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद व युवा महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद मंदर के नेतृत्व में बड़े हुए गैस के दाम को लेकर आम जनता के साथ विरोध दर्ज करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा की जा रही है निरंतर रसोई गैस के दाम की वृद्धि पर विरोध प्रदर्शन किया जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाने पीने की चीजों के दाम आसमान पर तने हुए हैं आज कई महीनों से वैश्विक बीमारी करोना की वजह से लोगों का व्यवसाय पूरी तरह ध्वस्त है परिवार पालना बहुत मुश्किल हो रहा है ऐसे में रसोई गैस के दाम बढ़ाना गरीबी में आटा गीला करने जैसा है सरकार को समझना चाहिए कि यह वक्त लोगों को राहत पहुंचाने का है ना कि लोगों पर अतिरिक्त महंगाई का बोझ डालना सरकार रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस ले और लोगों को राहत पहुंचाने का काम करें अन्यथा और बड़ा आंदोलन किया जाएगाप्रदर्शन में मुख्य रूप से अफसर महमूद इफ्तेखार अहमद मंदर चौधरी इब्राहिम नसीम सईदा बेगम सैफी हब मोहम्मद हसन आलमीन अली इसरार अहमद मोहम्मद मोबीन मोहम्मद शमी मोहम्मद इरफान शमीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।



