Latest

माण्डा पुलिस की कार्यवाही से चालकों के छूटे पसीने, हड़कंप

35 वाहन चालकों के मास्क में चालान,कई लोगों को मास्क लगाने की हिदायत

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा पुलिस इन दिनों कोरोना संक्रमण को लेकर बेहद गम्भीर है। रोजाना अभियान के तहत मास्क काट लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक और मास्क वितरित कर रही है। इसी प्रकार बुधवार की दोपहर हेमपुर पाली बॉर्डर पर इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने मास्क को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 35 वाहन चालकों का बगैर मास्क में चालान काट शमन सुल्क वसूला गया। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं वाहन चालकों को इंस्पेक्टर माण्डा द्वारा मास्क वितरित करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी गई। इस दौरान भारतगंज चौकी इंचार्ज बिनय कुमार सिंह ने राहगीरों को मास्क लगाने की चेतावनी दी।

Related Articles

Back to top button