Latest

2022 तक देश में पर्याप्त संख्या में होंगे डॉक्टर

 

बैठक कर जाना स्वस्थ्य सेवाओं की तैयारियों का हाल

कहा, पहले चरण में एक करोड़ लोगों को लगेगी वैक्सीन

( अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई गई हैं। 2022 तक देश में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध हो जाएंगे। इलाज में डॉक्टरों की कमी आड़े नहीं आएगी। यह बातें केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने कही। बुधवार को वो एक दिन के प्रयाग प्रवास पर पहुंचे थे। सर्किट हाउस में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसपी सिंह और सीजीएचएस के डॉक्टर व स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक कर स्वस्थ्य सेवाओं की तैयारियों को भी जाना।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बताया कि देश में तीन वैक्सीन का ट्रायल आखिरी चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन यात्रा कर तैयारियों का जायजा ले लिया है। पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। उसके बार दो करोड़ कोरोना वारियर्स को इसका लाभ मिलेगा लेकिन सभी को कोविड-19 प्रोटोकाल का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
समीक्षा बैठक के दौरान अश्वनी चौबे ने मेडिकल कॉलेज के संदर्भ में हिदायत दी। कहा, मरीजों को बेहतर इलाज दें। कोविड-19 के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न होने दें। यह भी आश्वासन दिया कि अगली बार आने पर स्वरूपरानी अस्पताल में स्टाफ की कमी पर चर्चा करेंगे। इसके बाद सीजीएचएस नंबर-1 जार्जटाउन का भी निरीक्षण किया। बाद में स्वास्थ्य मंत्री चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button